गिरिडीह झारखण्ड

आकांक्षा की ओर से सफाई कार्य व्यवस्था कल से फिर होगी शुरू, प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी

Share This News
गिरिडीह नगर निगम की सफाई एजेंसी आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में बीते 28 जनवरी से लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन 2 फरवरी यानी कल से पुनः शहर में आकांक्षा की और से सफाई व्यवस्था फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी जानकारी झारखंड हेड दिलीप कुमार श्रीवात्सव, डायरेक्टर नागेंद्र कुमार और रवींद्र कुमार ने एक प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने कहा कि प्लांट में लॉकडाउन की स्थिति के कारण कर्मचारी परेशान हो गए थे। साथ ही सफाई कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार बीते 3 दिन में हो गया था। लेकिन एक बार फिर पहले की तरह कल से सुचारू रूप से सफाई कार्य व्यवस्था शुरू कर दिया जाएगा।