गिरिडीह झारखण्ड

विधायक सुदिव्य सोनू के प्रयास से आकांक्षा मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच विवाद सुलझा, सफाई व्यवस्था फिर से शुरू

Share This News
गिरिडीह नगर निगम सभागार में आकांक्षा मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच हुए विवाद के बाद शहर में गड़बड़ाई सफाई व्यवस्था को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू, उपमहापौर प्रकाश सेठ, उप नगर आयुक्त, कर्मचारी संघ के नेता अशोक सिंह समेत नगर निगम के कई वार्ड पार्षद भी उपस्थित थे।

इस दौरान मौके पर आकांक्षा मैनेजमेंट कि और से दिलीप कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार के अलावे सभी सफाई कर्मी, ड्राइवर उपस्थित थे। बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि 28 जनवरी से आकांक्षा प्लांट के सुपरवाइजर और कर्मी के बीच विवाद को लेकर शहर में सफाई व्यवस्था नहीं हो रहा था। जिसके कारण शहर में कूड़ा का अंबार जमा हो गया था। लेकिन अब सभी विवादों को सुलझा लिया गया है।
आज से फिर शहर में पहले की तरह सफाई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बैठक के दौरान शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर सदर विधायक ने आकांक्षा मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार भी लगाई। इस दौरान विधायक ने बताया कि आज सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एक बार फिर शहर में पहले की तरह सफाई व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि आने वाले दिनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर सफाई व्यवस्था में कमी नहीं देखने को मिलेगा। उप मेयर श्री सेठ ने बताया कि आकांक्षा मैनेजमेंट और कर्मी के बीच जो विवाद उत्पन हुआ उसे सुलझा दिया गया है। आज से पुनः सफाई व्यवस्था शहर में शुरू कर कर दिया जाएगा।