Site icon GIRIDIH UPDATES

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा अपने घर से भटक कर मुंबई पहुंच गए असहाय वृद्ध को दिया गया विधिक सहायता

Share This News

माननीय झालसा, रांची के निर्देश पर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के मार्गदर्शन में गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के करिहारी पंचायत स्थित डंगारडीह गांव के वृद्ध व्यक्ति जो चार-पांच दिन पहले अपनी बेटी के साथ मुंबई गए थे और वहां सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान कर भटक कर उनसे बिछड़ गए थे। तथा उसको मुंबई के कुछ समाजसेवियों एवं एनजीओ कर्मियों ने भटकते हुए जब देखा तो उनसे मिलकर उनका नाम पता पूछा और सारी वस्तुस्थिति जानने के बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया ताकि यह वृद्ध व्यक्ति अपने घर परिवार सुरक्षित तरीके से पहुंच सके। इस वृद्ध को समर्पण एनजीओ के लोगों ने मुंबई से कोडरमा रेलवे स्टेशन तक के लिए ट्रेन में बैठा दिया जहां से उसे जिला प्रशासन ने सुरक्षित उसके निवास स्थान हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करिहारी पंचायत स्थित डंगारडीह गांव में उनके परिजनों को दिनांक 31 जनवरी 2021 को सौंप दिया था। इसी मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए माननीय झालसा, रांची ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह को निर्देश दिया इस वृद्ध व्यक्ति को उचित विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान करने की दिशा में कार्य करें।

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह श्री संदीप कुमार बर्तम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय पारा लीगल वॉलिंटियर को प्रतिनियुक्त किया एवं उसे उसके घर में जाकर उसकी शारीरिक, पारिवारिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि का आकलन करने के लिए तुरंत भेजा।
प्रतिनियुक्त पारा लीगल वॉलिंटियर ने इस संबंध में अपना प्रतिवेदन 1 फरवरी 2021 को सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें उस व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया था।
इसी दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह आज पारा लीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से उस पंचायत के स्थानीय मुखिया श्री संजय यादव, उसकी पत्नी रुकमणी देवी, उसकी पुत्री देवी को न्यायालय में बुलाया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमुआ एवं सिविल सर्जन महोदय गिरिडीह को पत्र निर्गत कर उन्हें भी सशरीर न्यायालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। उक्त वृद्ध नोखलाल साव अपनी पत्नी रूक्मणी देवी एवं बेटी बेबी देवी के साथ स्थानीय मुखिया संजय यादव एवं स्थानीय पीएलबी के साथ न्यायालय पहुंचे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय, जमुआ श्री विनोद कर्मकार एवं सिविल सर्जन गिरिडीह एवं सदर अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं कर्मी न्यायालय में माननीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष उपस्थित हुए।
माननीय अध्यक्ष महोदय ने वृद्ध श्री नोखलाल साव, उसकी पत्नी रुकमणी देवी एवं पुत्री बेवी देवी से बारी बारी से घटना के संबंध में विवरण लिया। साथ ही उक्त वृद्ध को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई जहां उपस्थित चिकित्सक ने तुरंत उसका इलाज किया साथ ही कई प्रकार के जांच हेतु सैंपल लिया गया। चिकित्सक ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इसक आगे के इलाज हेतु कदम उठाया जाएगा एवं तत्काल उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह ने अपने स्तर से तत्काल राहत के तौर पर वृद्ध नोखलाल साव को जिनका कि राशन कार्ड में नाम नहीं रहने के कारण राशन नहीं मिल पा रहा था उसे 25 किलो चावल, 10 किलो आलू, एक किलोग्राम सोयाबीन, 2 किलोग्राम दाल इत्यादि एवं पहनने के लिए धोती, गंजी, ईनर तथा कंबल प्रदान किया गया। उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि इनके नाम से राशन कार्ड निर्गत करने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। साथ ही बंद वृद्धावस्था पेंशन को चार-पांच दिनों के अंदर चालू करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिया गया। नौखलाल साव वर्तमान में अपने गांव में कच्चा खपरैल के मकान में रह रहे हैं, इस को ध्यान में रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय को निर्देशित किया कि इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित कर प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदान किया जाए, ताकि अपने ये परिवार जनों के साथ ठीक से मकान में रह सकें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वृद्ध व्यक्ति को अपने स्तर से विधिक सहायता प्रदान करने का कार्य किया है एवं आश्वासन दिया है कि निरंतर इसकी शारीरिक एवं आर्थिक स्थिति को अपने स्तर से देखरेख करते रहेंगे एवं सरकारी योजनाओं का लाभ इनको निरंतर मिलता रहे इस दिशा में भी लगातार मॉनिटरिंग करते रहेंगे। उन्होंने स्थानीय पारा लीगल वालंटियर, स्थानीय मुखिया को भी इस दिशा में संवेदनशील होकर निरंतर इसका हाल चाल लेते रहने का निर्देश दिया है। इस वृद्ध व्यक्ति के मेडिकल सैंपल का रिपोर्ट आने के बाद यदि उन्हें किसी प्रकार के चिकित्सीय ऑपरेशन वगैरह की आवश्यकता होगी तो उसको भी करवाने हेतु सिविल सर्जन महोदय ने आश्वासन दिया है।
सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह श्री संदीप कुमार बर्तम ने कहा कि हमारे समाज के धरोहर होते हैं इनकी सुरक्षा एवं सेवा करना समाज के प्रत्येक सभ्य नागरिक का परम कर्तव्य है। माननीय झालसा, रांची के द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत वृद्धजनों की सहायता के लिए के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह निरंतर कृत संकल्पित है।
समाज में कोई भी वृद्ध व्यक्ति बेसहारा नहीं रहे, इसके लिए माननीय झालसा, रांची द्वारा प्रायोजित अकेले नहीं हैं आप योजना के तहत वृद्धों एवं असहायों को निरंतर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है।
इस कार्य हेतु गिरिडीह न्याय मंडल के विभिन्न पंचायतों में प्रतिनियुक्त पारा लीगल वालंटियर निरंतर समाज में जागरूकता एवं आवश्यक लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करवा रहे हैं।

Exit mobile version