Site icon GIRIDIH UPDATES

साहू सेवा सदन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती

Share This News
FacebookWhatsappTwitter

 


भारतीय जनता युवा मोर्चा की और से गिरिडीह के बरगंडा रोड के साहू सेवा सदन में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय, जमुआ के विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सर्वेंद्र मिश्र, निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान आदि मौजूद रहे।

यहां कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय कर रहे थे। यहां विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बाद में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को स्मरण करते हुए युवाओं को चरित्र निर्माण पर जोर देने की बातें कहीं। बताया गया कि स्वामी जी के पद चिन्हों पर चलकर ही युवा समर्थवान हो सकते हैं। तमाम वक्ताओं ने कहा कि आज विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेने का दिन है।

युवाओं को इसके लिए आगे आने की जरूरत है। यहां कार्यक्रम की सफलता में पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवराज, सुभाष चंद्र सिंहा, सुरेंद्र राय, संजीत कुमार पप्पू,मोतीलाल उपाध्याय, छोटू खान,सदानंद राम, सुमित कुमार,मिथुन चंद्रवंशी, सोनू चौरसिया, सोनू सिंह,शुभम पांडे,रूपेश स्वर्णकार,सतीश मंडल, अनूप सिन्हा, आलोक सिन्हा समेत भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

FacebookTwitterRedditLinkedinPinterest
Exit mobile version