गिरिडीह झारखण्ड

अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने होली मिलन सह मीडिया सम्मान समारोह का किया आयोजन

Share This News

अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के द्वारा गिरिडीह स्थित अरगाघाट सामुदायिक भवन में बड़े ही हर्ष उत्साह के साथ होली मिलन समारोह सह मीडिया सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया गया। जिसमें सभी एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी मीडिया कर्मी को सम्मानित किया गया। मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विकास लाल और प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रागिनी लाहेरी साहा ने कहा मीडिया देश के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।

आज से 1 साल पहले कोरोना के कहर वजह से हर कार्यक्रम को रोका जा रहा था। कोरोना का कहर पूरे देश में व्यापक रूप से फैल रहा था। जब हम सबको लॉकडाउन में रहने को कहा गया, वैसे मैं उस भयानक स्थिति की पल-पल की खबर की कोरोना का कहर कैसे फैल रहा है, कितने लोगों की जान जा चुकी है, कितने लोग संक्रमित है यह पल पल की जानकारी मीडिया के माध्यम से चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो या प्रिंट मीडिया हो। अपनी जान को खतरे में डाल कर हम तक हमारे क्षेत्र की खबरे पहुंचाने का काम करती थी। ऐसे सभी कोरोनावायरस योद्धा मीडिया कर्मी को हम सभी सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विकास लाल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रागिनी लाहेरी साहा, पूनम गुप्ता, प्रदेश महामंत्री ललिता वर्णवाल आदि उपस्थित हुए। वहीं मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी रूपा गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में, जिला अध्यक्ष महिला रेनू सेठ, उपाध्यक्ष अंजलि विजेता, रेनू वर्णवाल, सोनी अग्रवाल, उर्मिला वर्णवाल, महामंत्री में अनीता लाल, कीर्ति अग्रवाल, मधु भदानी, सोनी वर्णवाल, पुष्पा वर्णवाल, कार्यकारिणी सदस्य रिंकी वर्णवाल आदि की मुख्य भूमिका रही।