गिरिडीह झारखण्ड

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

Share This News

बेंगाबाद। सामूहिक दुष्कर्म के फरार चल रहे एक आरोपी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी रोहित यादव लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था। आरोपी रोहित यादव उर्फ रोहित प्रसाद वर्मा बेंगाबाद थाना के कांड संख्या 93/ 2018 का नामजद आरोपी है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। सोमवार को बेंगाबाद पुलिस ने उसे नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरकुरीपहरी से गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार आरोपी रोहित यादव के ऊपर उसके एक मित्र बालेश्वर यादव के साथ मिलकर एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र के मेदनीपुर की रहने वाली विवाहिता बबीता देवी ने दोनों आरोपियों के ऊपर बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज कराया था। दिए गए आवेदन में पीड़िता का कहना था कि पति से विवाद के बाद वह1 बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अमजो स्थित अपने मामा घर में रह रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों के वहां आने जाने से उसकी जान पहचान हुई।

जिसके बाद बालेश्वर यादव ने शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ सूरत ले गया। जहां महीनों तक उसे साथ रख कर दोनों ने उसके साथ यौन शोषण किया। किसी तरह से गिरिडीह वापसी के बाद पीड़िता ने बेंगाबाद थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। बेंगाबाद थाना में कांड अंकित करने के बाद एक आरोपी बालेश्वर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा सहयोगी फरार चल रहा था।