Site icon GIRIDIH UPDATES

संकल्प संस्था की पहल, बिरहोर बच्चों के बीच उपयोगी सामग्रियों का किया वितरण

Share This News

गिरिडीह। संकल्प संस्था के प्रयास से गरीब बिरहोर बच्चों के बीच उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। अंग्रेजी ऑनर्स की छात्रा सुजाता भारती के प्रयास यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और बच्चों के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया। शीतलपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच कपड़े, किताबें, बिस्किट, चॉकलेट, सेनेटरी पेड़ सहित अन्य उपयोगी चीज़े वितरित की गई। कार्यक्रम में संकल्प संस्था के अन्य सदस्यों की भूमिका भी काफी सराहनीय रही।

बताया गया कि संस्था के कॉर्डिनेटर सोमनाथ, विपुल वर्मा, आकाश वर्मा, अनुराधा, उत्पल, नंदलाल एवं विवेक ने कार्यक्रम आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान संकल्प संस्था के सदस्यों ने बच्चों के बीच सामग्रियों के साथ साथ प्यार भी बांटा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है। बच्चों को आवश्यक सामग्रियां देकर थोड़ी खुशी देने का प्रयास किया गया है। संस्था की ओर से लगातार इस दिशा में प्रयास किया जाता रहा है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ हंसी मजाक कर एवं चुटकुले आदि सुनाकर उनके साथ खुशियां बांटी।

Exit mobile version