गिरिडीह झारखण्ड

आजीविका संकुल संगठन की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया सम्मानित

Share This News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगन्नाथडीह पंचायत सचिवालय में मंगलवार को पोबी आजीविका संकुल संगठन के तत्वाधान में एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथडीह मुखिया प्रमिला वर्मा कर रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान संकुल आजीविका समूह के अधिकारियों द्वारा पारम्परिक तरीके से अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक धैर्यवान, त्यागी, सहनशील, मेहनती, कार्यदक्ष होती है। इसके बावजूद विडंबना है कि जो मान सम्मान प्रतिष्ठा के हकदार की वंचित रखा जाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों के बराबर पहुंच चुकी है मंच संचालन कर रहे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पाण्डेय ने महिला अधिकार अधिनियमो व विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नारी ब्रह्मांड है जिसमे सभी समाहित है। इनके भागीदारी बगैर परिवर्तन संभव नही है।

मौके पर पोबी पंचायत मुखिया नकुल कुमार पासवान,धुरैता पंचायत मुखिया तूफानी सिंह, जेएसएलपीएस के आई पीआरपी अंजली सिन्हा,सी सी राजू वर्मा,संकुल के कुंती देवी,पिंकी देवी,माया सिंह,चिन्तक सुधीर द्विवेदी,झामुमो प्रखण्ड सचिव रंजीत कुमार,जन जन की आवाज़ के रविन्द्र सिंह,विकास यादव,विजित कुमार,श्यामदेव कुमार,बिनोद कुमार,योगेश सिन्हा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करनेवाली सोनी देवी,गीता देवी,राधिका देवी,उर्मिला देवी,रीना देवी,रिंकू देवी,खुशबू खातून,प्रेमलता देवी,मायावती कुमारी, बेस्ट एस एच जी एकता जगन्नाथडीह, बेस्ट वी ओ मिर्जागंज, मोमबत्ती निर्माण कर आजीविका वृद्धि करनेवाली समूह को प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुरीतियों, अंधविश्वास का समूल उन्मूलन कर सभ्य,सशक्त,समानतामूलक समाज,राष्ट्र नवनिर्माण का संकल्प लिया गया। उक्त अवसर पर पोबी,चकमन्जो,खरगडीहा, धुरैता,धोथो,जगन्नाथडीह पंचायत के सैकड़ो आजीविका सखी मंडल की महिलाएं मौजूद थी।