गिरिडीह झारखण्ड धर्म

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, निकाली गई शोभायात्रा

Share This News

आदिवासी समुदाय द्वारा गिरिडीह के बस स्टेंड स्थित मांझी थान पर प्रकृति पर्व सरहुल बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां संस्कृति रितिरिवाज के साथ पूजन भी किया गया जिसमे गिरिडीह विधायक के साथ समाज के युवक-युवतियों ने भी भाग लिया। इस दौरान गिरिडीह विधायक ने अपने विधायक निधि से मांझी थान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। रीतिरिवाज के साथ पूजा करने के बाद समाज के द्वारा गिरिडीह में सरहुल की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेश भूषा में नृत्य करते हुए शहर का भ्रमण किया।

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अलावा, दिलीप मुर्मू, महेश मरांडी कौलेश्वर सोरेन, प्रधान मुर्मू, महालाल सोरेन , गौरव कुमार, दिलीप मंडल, ज्योतिन्दर प्रसाद, महावीर मुर्मू, रामदेव मुर्मू, बबली मरांडी, हिंगामुनि मुर्मू, गोपाल शर्मा, अभय सिंह, शोभा यादव, नुनुराम किस्कू, बिनोद मुर्मू, आदि के अलावा आदिवासी समुदाय के सैकड़ों की संख्या आदिवासी महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।