गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह सांसद व बागमारा विधायक पहुंचे रंजीत साव के पैतृक गांव महेशलूंडी, जिला प्रशासन और झारखंड सरकार पर साधा निशाना

Share This News
गिरिडीह के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो आज गिरिडीह पहुंचे। दोनों सांसद विधायक महेशलूंडी पहुंचकर चार दिन पूर्व गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुण्डी गांव निवासी रंजीत साव के घर पहुंचे और वहां रंजीत क परिजनों से मिलकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल काफ़ी बढ़ गया है। रंजीत साव की निर्मम हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नही हो सकी है।

इससे साफ पता चलता है कि झारखंड सरकार के साथ-साथ गिरिडीह प्रशासन भी बहुत ही सुस्त हो चुकी है। आगे हम इस सरकार से कोई भी भरोसा नहीं रख सकते। हम लोग आगे संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। इस घटना को लेकर हम कल उपायुक्त और पुलिस प्रशासन से भी मुलाकात करेंगे। वहीं बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि रंजीत की निर्मम हत्या काफी दुखद है। रंजीत भाजपा का युवा कार्यकर्ता था। इसने पूरे समाज में लोगों की भलाई की। पुलिस प्रशासन जल्द रंजीत के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करे। कांग्रेस और झामुमो का यह गठबंधन सरकार जब से बनी है, तब से झारखंड के हर जिले में उग्र वाद काफी तेजी से बढ़ रहा है।
दिन प्रतिदिन कोई ना कोई जिले में इस तरह के घटना घटित हो रहा है। वर्तमान सरकार में खून खराबे रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यदि जल्द ही रंजीत साव के मुख्य आरोपी को पकड़ा नहीं गया तो मजबूरन गिरिडीह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के अलावा साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष उमाचरण साहू, आजसू नेता गुड्डू यादव, शिवनाथ साव समेत कई लोग मौजूद थे।