Site icon GIRIDIH UPDATES

लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Share This News

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने 26 मार्च को जेपी चौक पर सत्याग्रह किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में दिए गए सत्याग्रह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ देशव्यापी सत्याग्रह किया जा रहा है। राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई लोकतंत्र के लिए घातक है। कांग्रेस महात्मा गांधी के नीतियों का अनुसरण करती है। बापू ने सत्य के लिए संघर्ष किया। कांग्रेसी लोकतंत्र पर भाजपा के प्रहार का डटकर मुकाबला करेंगे।

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि मोदी सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। राहुल पर कार्रवाई डराने व उत्पीड़न की राजनीति की मिसाल है। कांग्रेसी नेता अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा उनकी छवि को धूमिल करने का लगातार प्रयास कर रही है। सत्याग्रह में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, समीर चौधरी, राजेश तूरी, प्रो. मुकेश साह समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version