गिरिडीह झारखण्ड

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जागरूकता रथ रवाना

Share This News

गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज समाहरणालय परिसर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया है।

जिससे जिले की किशोरियों को उक्त योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उक्त योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इन योजना के तहत अधिकाधिक संख्या में लाभुकों को उक्त योजना से जोड़ लाभान्वित किया जाए।