गिरिडीह झारखण्ड

स्कूल एनजीओ के सौजन्य से सीविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया राशन कीट वितरण।

Share This News

गिरिडीह : आशादीप वृद्धा आश्रम में स्कूल संस्था के सौजन्य से सिविल सर्जन गिरिडीह डॉक्टर सिद्धार्थ सन्याल और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती अलका हेमब्रोम द्वारा संयुक्त रुप से बुजुर्गों को राशन किट दिया गया।
राशन किट वितरण से पूर्व यूनिसेफ स्कूल और चेतना विकास के कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित बुजुर्गों को कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही कोविड-19 टीकाकरण के लिए बुजुर्गों को जागरूक भी किया गया। इसके साथ साथ हाथ धुलाई, मास्क पहनने के तरीके आदि के विषय में बुजुर्गों को विशेष तौर पर बताया जा रहा है।

कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक राजेश मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिसेफ स्कूल और चेतना विकास की ओर से गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ तीसरी, डुमरी और पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनाथ, विधवा, विकलांग, बुजुर्ग, गंभीर बीमारी से ग्रस्त जरूरतमंद लोगों की सूची प्रखंड समन्वयकों द्वारा तैयार किया जा चुका है। सूची अनुसार लोगों को उनके घरों तक पहुंचा कर राशन किट मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्ट्रीट वेंडर कार्यक्रम के तहत ठेला, राशन दुकान, सब्जी दुकान, कपड़ा दुकान, दवा दुकान, पब्लिक प्लेस में पोस्टर चिपकाकर और लोगों से अपील करवा कर लोगों को कोविड-19 टीका के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सन्याल, सीडीपीओ अलका हेमब्रोम, जिला समन्वयक राजेश मिश्रा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विलियम जेकब, प्रियंका शर्मा, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर पुष्पा शक्ति, शैली हेमरोम, कुमारी निशा, मधुलिका कुमारी, कुमार गौरव, हसन राजा, अमीषा शर्मा, तनुश्री कुमारी आदि शामिल रहे।