खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड स्वास्थ्य

गिरिडीह में द्वितीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का प्रारंभ

Share This News

1 और 2 सितंबर तक चलने वाले द्वितीय जिला स्तरीय योगासन सपोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ बर्णवाल सेवा समिति बरमसिया गिरिडीह में आज प्रारंभ किया गया। गिरिडीह योगासन भारत संघ के महासचिव अनिता कुमारी ओझा ने बताया कि क्या प्रतियोगिता आज और कल तक चलेगी इसमें जिले भर के 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आए अतिथि मारवाड़ी यूआ मंच प्रेणना साखा की अध्यक्ष रिया अग्रवाल, झारखंड पिकल बॉल संघ के अध्यक्ष राजेश जलान एवं योगासना स्पोर्ट संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप स दिप प्रज्वलित कर के किया।

इसके बाद जी डी बगेड़िया के खिलाड़ियो ने योगा डांस कर सब का मन मोह लिया। जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी अगामी राज्यस्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक के रूप में रांची से आये पवन झा,सुजीत कुमार और गिरिडीह की पुष्पा शक्ति, दयानद जायसवाल, परमेन्द्र कुमार निभा रहे है। इस प्रतियोगिता में गुरुनानक विद्यालय, कार्मेल इंग्लिश स्कूल, सीसीएल डीएवी, बीएनएस डीएवी, मोगिया स्कूल, सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह, बी एस यम इंग्लिश स्कूल, जीडी बगेड़िया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज एंव अन्य संगठनों के खिलाड़ी भाग ले रहे है।

इस कार्यक्रम जो सफल बनाने में योगासना संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा,सचिव अनिता कुमारी ओझा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार, आकाश कुमार स्वर्णकार, उत्तकर्ष गुप्ता, दयानंद जैसवाल, अनिल कुमार,पवन कुमार,गणेश कुमार,सौरभ वर्मा, सोनी साहा, मुक्ता कुमारी, वंदना वर्मा का योगदान रहा।