Site icon GIRIDIH UPDATES

सावन महीने में जगह-जगह हो रहा शिव चर्चा का आयोजन, शिव भक्ति में डूबी महिलाएं

Share This News

सावन का महीना भगवान शंकर को अति प्रिय है वहीं सावन मास शिव भक्तो के लिए भी खास होता है, सावन का पवित्र महीना आते ही मंदिरो और शिव भक्तो के घरो में भगवान शिव की चर्चा का आयोजन की जा रहा है, इसी क्रम में आज हुट्टी बाजार में शिव चर्चा का आयोजन किया गया।

आयोजन स्थल पर महिला शिव भक्तों की खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान महिला श्रद्धालुओ द्वारा भोलेनाथ के गीतों को गाया गया, गीत के माध्यम से शिव के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि शिव हमारे गुरु हैं।

शिव के नाम के स्मरण मात्र से संसार के प्राणियों के सारे क्लेश मिट जाते हैं। शिव भक्तों को शिव की आराधना में अपनी शक्ति अर्पित करना चाहिए। परिचर्चा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

Exit mobile version