Site icon GIRIDIH UPDATES

शिक्षा पदाधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण,शारदा कन्या मध्य विद्यालय की व्यवस्था देख कर हुए खुश

Share This News
FacebookWhatsappTwitter
गिरिडीह। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार के द्वारा गिरिडीह प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गिरिडीह के द्वारा उच्च विद्यालय पचंबा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मेउन्होंने प्रधानाध्यापक को कोविड 19 के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि सामाजिक दूरी मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें और निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। महात्मा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद क्षेत्रशिक्षा पदाधिकारी श्री नयन ने शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित पाए गए विद्यालय का रखरखाव साफ सफाई स्वच्छता अच्छा पाया।
शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा किऐ जा रहे कार्योंसे संतुष्ट हुऐ। विद्यालय को देखकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की प्रशंसा की और छात्रहित में अच्छे से अच्छे प्रयास करने का निर्देश दिया और कहा कि आप लोग छात्रहित ओर विधालय हित में और मन लगाकर काम करें ।यहां के शिक्षकों को सहयोग दिया जाएगा।निरीक्षण के समय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गिरिडीह विधा सागर मेहता. विधालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, स्वीटी कुमारी, तनुप्रिया,सुनीता गुप्ता माया मरियम हासंदा, प्रमोद कुमार राय, सहित सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।।
FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version