गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह सोलर सिटी प्रोजेक्ट का आज होगा ऑनलाइन शिलान्यास

Share This News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गिरिडीह सोलर सिटी प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह नगर भवन में शिलान्यास करेंगे। इस योजना से शहरी क्षेत्र के करीब 39 हजार घरों में रूफटॉप पर सोलर प्लेट लगेगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत सभी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। बता दें नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार ने गिरिडीह को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कुल प्राक्कलित राशि 80 करोड़ 75 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।