गिरिडीह झारखण्ड

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने जरूरी बातें

Share This News
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को यानी आज लगने जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।इसके अलावा इस दिन शनिजयंती और वट सावित्रिव्रत भी है। ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा।
आज लगने वाला ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया में आंशिक रूप में दिखाई देगा। जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। NASA के मैप के मुताबिक, ये सूर्य ग्रहण भारत में सिर्फ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। ये सूर्य ग्रहण लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। इसलिए सूतक के नियम सिर्फ इन्हीं जगहों पर माने जाएंगे। बाकी भारत के सारे हिस्सों में ना तो सूतक काल माना जाएगा और ना ही इस दौरान किसी तरह के कार्यों पर पाबंदी होगी।
आज लगने वाला ग्रहण रिंग ऑफ फायर (Ring of fire) यानी एक आग निकलती अंगूठी की तरह दिखाई देगा। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक साथ संरेखित होते हैं और चंद्रमा सूर्य के बीच के भाग को पूरी तरह ढक लेता है तो उस समय सिर्फ सूर्य के चमकीले किनारे नजर आते हैं। ग्रहण की इस स्थिति को रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है।