Site icon GIRIDIH UPDATES

छठ पर्व को लेकर एसपी ने किया पचम्बा के तालाबों का निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

Share This News

गिरिडीह में छठ पर्व के दौरान कोई भी दुर्घटना ना हो और लोग पूरे उल्लास से छठ पर्व मना सकें, इसके लिए गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा और एसडीओ विशालदीप खलको ने पूरे प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम के साथ आज पचम्बा के तालाबों का निरीक्षण किया।

तालाबों के निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने ना सिर्फ स्थानीय कमिटी के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था को लेकर ना सिर्फ विस्तृत बातचीत की, बल्कि तालाबों की गहराई का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व सफाई के लिहाज से कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Exit mobile version