खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड

राष्ट्रीय पिकलबॉल चैम्पियनशिप मे भाग लेने गिरिडीह से खिलाड़ियों की हुई रवानगी

Share This News

अहमदाबाद मे 5-6 मार्च को होने वाले 1st (पहला) राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप मे भाग लेने के लिए झारखंड के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई और मनोबल बढ़ाने के लिए गिरिडीह के बिजय इंस्टीट्यूट के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह जिला के विभिन्न खेलो से जुड़े हुए पदाधिकारियों को इस नई पिकलबॉल खेल कि जानकारी दी गई और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह झारखंड राज्य फुटबॉल के सचिव गुलाब रवानी, ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप दराद,बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव तिरंदाजी संघ के राजवंश सिंह, ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, प्रदीप जैन, हाकी संघ के रवि, क्रिकेट संघ के संतोष तिवारी, रमेश यादव,ताइक्वांडो के जिला सचिव अमित स्वर्णकार आदि को झारखंड पिकलबॉल संघ के पदाधिकारीयों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप जैन, अजय सिन्हा बिजोय इन्स्टिटूट के सचिव राजेंद्र त्रिपाठी रेड क्रॉस के चैरमेन मदन विश्वकर्मा राजीव सिन्हा एवं सभी खेल के प्रतिनिधियों ने झारखंड पिकलबॉल संघ के लोगो का झंडा दिखा कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए रवानगी किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पिकलबॉल संघ के सचिव बिकास सिन्हा ने किया।इस अवसर पर झारखंड पिकलबाँल संघ के अध्यक्ष राजेश जालान,सचिव प्रभात कुमार,रोहित कुमार, बी.सुधीर, ब्रह्म देव प्रसाद, देवराज आनंद,बिकास सिन्हा,नितेश नंदन, अभिषेक सहाय,राजन,राजीव सिन्हा,राजु सिंह,अमीत गुप्ता, अमीत तुरी,पल्लवी रानी, भूमी,कनिष्क सिन्हा, तनिष तर्वे मौजूद थे।