खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड राँची

रांची में 6 अक्टूबर को भारत- दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच

Share This News

रांची में लगभग एक साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। एक साल पहले 19 नवंबर, 2021 को यहां भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेला था, जिसमे भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। लगभग एक साल बाद छह अक्टूबर, 2022 को टीम इंडिया यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने भारत आ रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्टूबर को रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।

जेएससीए स्टेडियम में यह छठा एकदिवसीय मुकाबला होगा। इससे पहले यहां पांच एकदिवसीय मुकाबले खेले जा चुके है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम रांची में पहली बार कोई वनडे मैच खेलेगी। हालांकि अफ्रीकी टीम यहां भारत के खिलाफ अक्टूबर 2019 में एक टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमे उसे पारी और 202 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 

रांची में वनडे मैचों में भारत का रिकॉर्ड ठीक रहा है। टीम इंडिया ने अबतक यहां 5 वनडे मैच खेले है। दो में उसे जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच यहां बेनतीजा रहा है।