गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह जिला कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ कांग्रेस कमिटी द्वारा लता दीदी को दी गयी श्रद्धांजलि

Share This News

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा जिला कांग्रेस कार्यलय में भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लता मंगेशकर जी के जाने से भारत ही नही पूरे विश्व मे संगीत का खालीपन हो गया है। इस श्रद्धांजलि समारोह में कांग्रेस के अजय सिन्हा मंटू, सतीश केडिया, नदीम आरजू, उपेंद्र सिंह, नदीम अख्तर, संतोष राय, मदन विश्वकर्मा, गुलाम गौस, समेत कई कार्यकर्ता और नेता शरीक हुए।