गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

हूल दिवस पर शहीदों को किया गया नमन, झामुमो जिला कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

Share This News

गिरिडीह बस स्टैंड रोड स्थित जिला झामुमो कार्यालय में आज गुरुवार को हूल दिवस मनाया गया। इस दौरान बीस सुत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने हूल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू, फूलो-झानो आदि को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सिदो-कान्हू, फूलो, झानो और चांद भैरव ने भारत में सर्वप्रथम आजादी की लड़ाई की शुरुआत की थी। मौके पर अजित कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, रॉकी सिंह, अभय सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।