क्राइम गिरिडीह झारखण्ड

मुफ्त में आइसक्रीम नहीं देने पर चाकू मारा, गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह की घटना

Share This News

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में आइसक्रीम बेचने वाले नसीम अंसारी और उसके सहयाेगी समीर खान काे मुफ्त में आइसक्रीम नही देने पर चाकू से मारकर घायल कर दिया गया है।

स्थानीय लाेगाें की मदद से दाेनाें घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाॅक्टर ने नसीम अंसारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। जबकि समीर अंसारी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

दाेनाें घायल ने संयुक्त रूप से गिरिडीह नगर थाना प्रभारी काे आवेदन दे कर स्थानीय निवासी छाेटू अंसारी पर हमला का आराेप लगाया है। छाेटू अंसारी काे गिरफ्तार कर लिया है।