गिरिडीह झारखण्ड

स्थानीय परिसदन में कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

Share This News

आज स्थानीय परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधियों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला के संयोजक कुमार गौरव उपस्थित हुए और विस्तार से नवनिर्वाचित अध्यक्षों और प्रदेश प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य और अधिकार के बारे में जानकारी दी साथ ही साथ आगे की कार्य योजना और भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी और शक्ति से समय सीमा के अनुसार सभी कार्यक्रमों को करने का दिशा निर्देश दिया

इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने की पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि डॉ मंजू कुमारी सतीश केडिया अशोक विश्वकर्मा जैनुल अंसारी अजय सिन्हा राज किशोर सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन बड़कू मुर्मू महेश्वर इमाम नागेश्वर मंडल निरंजन तिवारी मनोज राय रणधीर चौधरी निरंजन राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे