Site icon GIRIDIH UPDATES

कांग्रेस पार्टी ने मनाया 136वां स्थापना दिवस, गिरिडीह में निकाला तिरंगा यात्रा

Share This News
कांग्रेस पार्टी की 136 वां स्थापना दिवस आज देशभर में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताआे द्वारा मनाया जा रहा है। गिरिडीह में भी कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस मनाई गई। सबसे पहले कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस ऑफिस में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद तिरंगा यात्रा निकला गया। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरा। कांग्रेस नेता सतीश केडिया ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी ने 136 वां स्थापना दिवस मनाया। हम लोग इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशवासियों को बताना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों से कड़ी मुकाबला करते हुए भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आज फिर देश उसी परिस्थिति में पहुंच गया है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज फिर देश में काले अंग्रेजों का शासन बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से गोरे अंग्रेजों को हमने भारत से भगाया है। उसी तरह काले अंग्रेजों को भी भगाने के लिए हम लोग कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी पार्टी प्रत्येक लोगों की सेवा में सदैव तत्पर है और आगे भी रहेगी। कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी है। जो पूर्व से चली आ रही है। कांग्रेस नेता नरेश वर्मा ने बताया कि आज हमारे देश के किसान अपने परिवार खेती बारी को छोड़कर दिल्ली बॉर्डर पर धरना पर बैठ कर सरकार के काले कानून वापस लेने के लिए कह रहे हैं। जिसमें हमारी पार्टी कदम से कदम मिलाकर उन किसानों के साथ में है। कांग्रेस पार्टी किसान, गरीब, असहाय, बेरोजगार सभी लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
Exit mobile version