Site icon GIRIDIH UPDATES

चार मार्च स्थापना दिवस पर गिरिडीह आएंगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन

Share This News

गिरिडीह जिला झामुमो समिति चार मार्च को अपना स्थापना दिवस मनाएगी। इसकी तैयारी पूरे जिलेभर में जोरों पर चल रही है। गिरिडीह जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित मंत्री और कद्दावर नेता शामिल होंगे।

समारोह ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी पर सभी जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी के लोगों को दिशा-निर्देश दिया गया। कहा कि मांदर, ढोल व नगाड़ों के साथ यह परम्परागत स्थापना दिवस समारोह इस बार भी शहर के झंडा मैदान में मनाया जाएगा। कोविड नियम का अनुपालन किया जाएगा।

Exit mobile version