गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया गिरिडीह के विभिन्न छठघाटों का निरीक्षण

Share This News

गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष बीससूत्री कार्यक्रम संजय सिंह ने हिन्दू धर्म के महापर्व छठ एवं दुर्गापूजा को देखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। इस दौरान गिरिडीह विधायक ने पुराना पुल के छठ घाट 2. आदर्शनगर छठ घाट सिहोडीह, 3. प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट एवं शास्त्री नगर छठ घाट गए स्थानीय लोगो से मिलकर उन्होंने हाई मास्ट लाइट अपने विधायक मद से देने की घोषणा की वही साफ-सफाई के लिए नगर निगम को कहा गया। वहीं उसके बाद विधायक एवं जिलाध्यक्ष का काफिला सिकदारडीह पंचायत के हंडाडीह गांव के ठाकुरबाड़ी पहुंचा जहां ग्रामीणों के द्वारा विधायक श्री सोनू का जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान मंदिर निर्माण में लगे ग्रामीणों द्वारा पानी की सुविधा देने आग्रह किया।

गिरिडीह विधायक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही यहां एक डीप बोरिंग तथा मोटर पंप एवं पाइप लाइन के साथ एक टंकी लग जायेगी साथ ही साथ ही एक हाई मास्ट लाइट स्थापित करने की घोषणा की और उन्होंने कहा कि 1 महीने के अंदर ये तीनों काम हो जायेंगे। इसके बाद गिरिडीह विधायक का बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब पहुंचे जहां ने अपने मद से एक पानी टंकी और हाई मास्ट लाइट अपने विधायक निधि से देने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में अजित कुमार पप्पू, गौरव कुमार,प्रमिला मेहरा, रॉकी सिंह, अभय सिंह, राकेश रंजन, राकेश सिंह टुन्ना, दिलीप रजक, पप्पू रजक, शोभा यादव , प्रदोष कुमार, सुमित कुमार, अनिल राम, अशोक राम, लखन राम, गोबिंद यादव, विवेक सिन्हा, सईद अख्तर, मो० जाकिर, मो० शमीम गद्दी सहित दर्जनों झामुमों कार्यकर्ता उपस्थित थे।