गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: राजेन्द्र नगर में विवाहिता ने छत से कूदकर दी जान, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक नवविवाहिता ने छत से कूदकर जान दे दी। मृतिका आरती की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में राजेन्द्र नगर के प्रमोद गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता छत से नीचे कूद गई। आरती के छत से कूदने के बाद ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतिका के सास का कहना है कि उसकी बहु छत पर कपड़ा सुखाने की बात कहकर छत पर गयी थी, अचानक तेज आवाज के बाद छत से कूदने की जानकारी मिली जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतिका के पिता ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है।