Site icon GIRIDIH UPDATES

सुकन्या राहत फाउंडेशन ने पोबी में किया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Share This News
गिरिडीह के जमुआ प्रखण्ड के ग्राम पंचायत पोबी प्रज्ञा केन्द्र परिषर में बुधवार को सुकन्या राहत फाउंडेशन के तत्वावधान में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता व संचालन करते हुए बीसी वीएलई युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि लिंगभेद रहित शिक्षा,संस्कार, समावेशी माहौल से ही बालिकाएं सशक्त ,दृढ़ होती है इनके सर्वांगीण विकास आवश्यक है । मुख्य अतिथि सुकन्या राहत फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा ने फाउंडेशन के लक्ष्य,उद्देश्य व कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए हैं कहा कि एक ही परिवार के 0 से 10 आयुवर्ग के अधिकतम 4 बालिकाओं का संस्था में निबंधन होता है।

पढ़ाई के लिए एक वर्ष में तीन बार पुस्तक,कलम,कॉपी उपलब्ध कराया जाता हैं। आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से किशोरी बालिकाओं को कढ़ाई, बुनाई व महिलाओं को सिलाई सहित अन्य ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाता है। अनाथ बालिकाओं को सरकारी,निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में व विवाह योग्य होने पर आर्थिक सहयोग करना उद्देश्य है। अधिकतर कार्य सरकार गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से करवा रही हैं। क्षेत्रीय समन्वयक सूरजदेव कुमार राणा ,पंचायत समन्वयिका रिंकी वर्मा द्वारा विशेष जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
पंचायत समिति सदस्य सीतीया देवी ने कहा कि आधी आबादी महिलाओं का है इनके सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता से ही एक सभ्य,सशक्त,समानतामूलक समाज, राष्ट्र नवनिर्माण की परिकल्पना सार्थक होगी। पीएलवी सुबोध कुमार साव ने झालसा के विभिन्न कार्यक्रम, लक्ष्य,उद्देश्य की जानकारी दिया। प्रेरक राजेन्द्र राम,धनेश्वर दास,अशोक पाण्डेय,जितेंद्र राम,सुखदेव स्वर्णकार,कमलेश कुमार राम पप्पू ने भी विचार ब्यक्त किये। उक्त अवसर पर श्यामदेव राम,अनिल वर्मा,उषा देवी,अंजू देवी,निर्मला देवी,मनोज राम,घनश्याम गोस्वामी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोट- डिंपल
Exit mobile version