Site icon GIRIDIH UPDATES

चंद्रग्रहण के बाद 4 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Share This News

साल का आखिरी सूर्यग्रहण साल 2021 के आखिरी महीने में लगने वाला है। 04 दिसंबर, शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि पर यह ग्रहण लगेगा। यह 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण होगा। बता दें इससे पहले 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगा था। भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा। इसी दिन शनि अमावस्या का त्योहार भी मनाया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार 04 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण सुबह लगभग 11 बजे शुरू हो जाएगा। दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। करीब 01 बजकर 57 मिनट पर यह ग्रहण पूर्ण रूप से चंद्रमा की छाया में रहेगा जिसकी वजह से इस समय दिन में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा।

*कहां-कहां लगेगा सूर्य ग्रहण*
भारत में इस सूर्यग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Exit mobile version