गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: आपसी विवाद में पति-पत्नी दोनों ने दी अपनी जान

Share This News

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बजटो पंचायत के सिमरिया गाँव मे एक विवाहिता ने अपने घर मे साड़ी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पत्नी की मौत से घबराए पति ने भी मंगलवार की अहले सुबह आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पति ने पास के पेसराटांड जंगल मे जाकर अपने ही जैकेट को पेड़ में बांध कर फांसी पर लटककर जान दे दी। जिससे उसकी मौत हो गई
।विवाहिता 20 वर्षीय मालती कुमारी है। वही मृतक पति 28 वर्षीय विजय राय है। पत्नी मालती कुमारी ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नही मिल पाई है।

मृतिका मालती कुमारी के भाई ने बताया कि कुछ ही माह पूर्व दोनो की शादी हुई थी और दोनो का दाम्पत्य जीवन भी ठीक चल रहा था। कभी कोई विवाद भी नही हुई है।बताया कि सोमवार को ही मालती कुमारी पति विजय राय के साथ इसके घर से अपने ससुराल वापस गई थी। दोनों खुश थे फिर अचानक उसकी बहन ने फांसी क्यों लगाई इसकी कोई वजह मालूम नहीं है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक अशोक मंडल एवं राजेश्वरी देवी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना से कोहराम मचा था,दोनों परिवारों के लोग इससे बेहद दुखी नजर आ रहे थे।