खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश मनोरंजन

रांची में आज भारत-न्यूजीलैंड पहला टी-20 मैच

Share This News

क्रिकेट का करावां झारखंड की राजधानी और महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची पहुंच गया है जहां आज भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। हार्दिक पंड्या की लीडरशिप वाली भारतीय टीम अपने घर में कीवियों के खिलाफ अपना विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी।

वहीं, मिचेल सेंटनर की कप्तानी में उतरी न्यूजीलैंड 6 साल बाद भारत को उसी के घर में हराने का प्रयास करेगी। हालांकि, यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं होगी।