गिरिडीह झारखण्ड

बकाया मानदेय को लेकर जलसहिया संघ ने शुरू किया थाली बजाओ अभियान

Share This News

कई महीनों के बकाया मानदेय की भुगतान की मांग को लेकर जलसहिया संघ ने आज गिरिडीह में थाली बजाओ आंदोलन की शुरूआत की है। इस दौरान जलसहिया संघ की सदस्यों ने हाथों में थाली और चम्मच लेकर पीएचडी ऑफिस कार्यलय परिसर में बैठक कर थाली बजाने का काम किया। बताया गया कि
पिछले 22 महीनों से बकाए मानदेय को लेकर जलसहियाओं ने रोष प्रकट किया। कहा कि मानदेय की आस में कर्ज लेकर काम चलाया जा रहा है जिससे आर्थिक स्थिति और खराब होती जा रही है। विभाग के खाते में राशि उपलब्ध है लेकिन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

इसी के विरोध में आज 8 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया गया है जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इसे विडंबना ही कहा जाए कि अपने मानदेय के लिए जल सहियाओं को महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा के पहले जल सहियाओं का बकाया मानदेय भुगतान अगर नहीं किया गया तो आंदोलन को और भी धारदार बनाया जाएगा।