Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: जयमाला के पहले प्रेमी के साथ दुल्हन फरार,डबल हेलमेट के साथ बाइक लिए खड़ा था प्रेमी

Share This News

गिरिडीह के गावां प्रखंड के बादीडीह पंचायत स्थित बाबा बगलासोत मंदिर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लड़की पक्ष की ओर से शादी के तमाम रीति-रिवाज पूरे किए जा रहे थे। इसी बीच बारात भी आयी। बारातियों का स्वागत भी हुआ। जब बात जयमाला की आयी तब दुल्हन की गायब थी। बाराती जयमाला स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार करते रह गए और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ से कुछ दूरी पर बाइक लगाकर एक लड़का खड़ा था। उसके हाथ में दो हेलमेट भी था। तभी अचानक दुल्हन लहंगा पहने बाहर निकली। वो अंदर से जीन्स पहनी हुई थी।

बाहर निकलते ही वो लहंगा को खोलकर हटा दी उसके बाद हेलमेट पहन कर बाइक पर बैठी और चली गई। मिली जानकारी के अनुसार लड़की का रामगढ़ के एक युवक से प्रेम संबंध था। वह टावर लगाने के लाइन में काम करता था। लड़की के भगने की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष की ओर से थाना में इसकी सूचना दी गई है।

Exit mobile version