गिरिडीह झारखण्ड स्वास्थ्य

गिरिडीह में भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 46 डिग्री के पार हुआ पारा

Share This News

भीषण गर्मी ने गिरिडीह जिले समेत पूरे झारखंड में विकराल रूप ले लिया है। गिरिडीह में भीषण गर्मी ने बीते गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड दिए है। हिंदुस्तान अखबार के अनुसार जहां बुधवार को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया,वही गुरुवार को तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी और हिट वेब के साथ चिलचिलाती धूप में लोग अत्यधिक परेशान दिखे। सुबह 10:00 बजे के बाद से बाजार में सन्नाटा छाया दिखा। लोग अपने घरों और ऑफिस में ही रहना सही समझा।

बच्चे,बुजुर्ग,महिलाएं सभी अत्यधिक परेशान दिखे। इस गर्मी के कारण जल संकट का भी रोना रहा। कई कुएं सूख चुके है वहीं चापानल का जलस्तर बहुत नीचे चला गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लू से बचने की चेतावनी दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इस भीषण गर्मी और हिटवेव में थोड़ी सी भी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और ग्लूकोज का सेवन करने का सलाह दी है।