गिरिडीह झारखण्ड स्वास्थ्य

झारखंड में आज भी होगी झमाझम बारिश,25 सितंबर के बाद बदलेगा फिर मौसम का मिजाज

Share This News

झारखंड में पिछले 24 घंटे में जोरदार बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी रांची में भी भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरा है।

23 और 24 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर के बाद बारिश में कमी आ सकती है।

निम्न दबाव के कारण यह बारिश हो रही है जो धीरे- धीरे कमजोर हो रहा है। राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश सुंदर पहाड़ी गोड्डा में दर्ज किया गया है।