गिरिडीह झारखण्ड धर्म स्वास्थ्य

आज नहाय-खाय के साथ जितिया व्रत शुरू, कल माताएं रखेंगी पुत्र के लिए उपवास

Share This News

संतान कल्याण का पर्व जितिया का नहाय-खाय आज यानि 5 अक्टूबर गुरुवार को है। छठ व्रत की तरह जितिया व्रत में भी नहाय-खाय का विधान है। नहाय-खाय व्रत से एक दिन पहले किया जाता है।

इसमें व्रती सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान करती है। लेकिन नदी स्नान संभव न हो तो आप घर पर भी पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद पूजा-पाठ किया जाता है और फिर भोजन किया जाता है।

आज नहाय-खाय में व्रती माताएं झिंगली, खमरूआ, सतपुतिया, नोनी का साग और मड़ुआ की रोटी खाएंगी। वहीं, कल माताएं निर्जला व्रत रखेंगी।