गिरिडीह झारखण्ड

पूर्व नप अध्यक्ष के भाई ने 70 हज़ार रुपये प्रति दिन की अधिकतम बोली लगाकर टोल टैक्स वसूलने का लिया अधिकार

Share This News

शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के लिए आज सोमवार को नगर निगम की ओर से बंदोबस्ती की गई। गिरिडीह नगर निगम के उप नगर आयुक्त राजेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें 14 डाक वक्ताओं ने ही भाग लिया।

टोल टैक्स नीलामी की बोली 50 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से शुरू हुई। 70 हज़ार प्रति दिन की सबसे अधिक बोली लगाने वाले धरियाडीह निवासी और पूर्व नप अध्यक्ष के भाई दीपक यादव के नाम टोल टैक्स की बंदोबस्ती की गई।
वहीं शादाब अहमद ने 69500 प्रति दिन की बोली लगाकर दूसरे स्थान पर रहे।

इस दौरान उप नगर आयुक्त राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि टोल टैक्स के लिए 70 हज़ार रुपये ही सबसे अधिक बोली लगाकर आरडी रोडवेज के दीपक यादव में टोल टैक्स की बंदोबस्ती अपने नाम की उसमे अभी से लेकर 31 मार्च 2021 तक गिरिडीह में टोल टैक्स वसूलने का अधिकार मिला है।