Site icon GIRIDIH UPDATES

विजय इंस्टीट्यूट की दो बैडमिंटन खिलाड़ियों का ईस्ट जोन में हुआ चयन, लोगों ने दी बधाई

Share This News

गिरिडीह। गिरिडीह के विजय इंस्टीट्यूट में बैडमिंटन कोचिंग कर रही दो खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जोन में हुआ है। इंस्टीट्यूट के सचिव राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण पाने वाली भूमि एकघरा और पल्लवी रानी का चयन ईस्ट जोन में हुआ है। बताया कि 27 जुलाई से 29 जुलाई तक गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भूमि और पल्लवी विजय इंस्टीट्यूट की दो खिलाड़ी है।

कहा कि भूमि और पल्लवी ने गर्ल्स अंडर 19 में फाइनल में जगह बनाई थी और विजेता बनी थी। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से विजय इंस्टीट्यूट में अभ्यास कर रही हैं। कहा कि यह इंस्टीट्यूट के लिए काफी गर्व की बात है साथ ही गिरिडीह के लिए गौरव की बात है। दोनों खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन से राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रौशन करेंगी।

इंस्टीट्यूट के कोच अमित कुमार तुरी ने कहा कि इंस्टीट्यूट के सभी खिलाड़ी काफी मेहनत करते हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भौमी एकघरा और पल्लवी रानी की सफलता से इंस्टीट्यूट में हर्ष का माहौल है। क्लब के सह सचिव विजय कुमार साहू, बैडमिंटन सेक्रेट्री रोहित कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार सिन्हा, नितेश नंदन शर्मा, राजेश कुमार जालान समेत अन्य लोगों ने दोनों चयनित खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version