Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह के पहले भव्य शॉपिंग मॉल सेंट्रल पॉइंट मॉल का हुआ उद्घाटन

Share This News

गिरिडीह के पहले भव्य शॉपिंग मॉल सेंट्रल पॉइंट मॉल उद्घाटन आज गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर मॉल के संचालक धुर्व संथालिया समेत कई गण्यमान लोग उपस्थित हुए। इस दौरान गिरिडीह विधायक ने कहा कि शहर में पहली बार सबसे भव्य और खुबशुरत मॉल का सुभारम्भ किया गया है। यह मॉल की सुन्दरता ने हमारे शहर को सौंदर्यीकरण के साथ साथ एक आकर्षक रूप भी दिया है।

जिसका संचालक धुर्व संथालिया जी बधाई के पात्र हैं। वहीं मौके पर उपस्थित मॉल का मालिक व संचालक धुर्व संथालिया ने कहा कि इस ट्रेंड्स मॉल को सरकार की सभी मानक और गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया गया है, यहाँ बड़े शहरों की तरह गिरिडीह के लोगों को एक ही छत के नीचे सस्ते और उच्चित मूल्यों में सभी वस्तुएं उपलब्ध है। मौके पर नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह ,चरणजीत सिंह सलूजा,रतन गुप्ता,गोपाल भदानी,मुकेश जालान,राज कुमार राज,गुड्डू सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Exit mobile version