गिरिडीह झारखण्ड

सिहोडीह में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घटान

Share This News

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 सिहोडीह में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घटान नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश राम,जिला परिषद सदस्य प्रमिला मेहरा ,वार्ड पार्षद अशोक राम ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया।इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज की सारी सुविधाएं दी जाएगी।

कोविड 19 का वेक्सीन इस स्वास्थ केंद्र में दिया जाएगा।डॉ संजीव संजय के देख रेख में यह स्वास्थ केंद्र संचालित होगा।उद्घटान मोके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार ,सुशील शर्मा,रॉकी सिंह,विकाश आलम,सतीश चंद्र दिवाकर,मधु कुमारी,नीलम कुमारी,चुनमुन राम,लखन दास,सुरेंद्र दास, रवि यादव सहित कई लोग मौजूद थे।