Site icon GIRIDIH UPDATES

कबूतरों में फैली अज्ञात बीमारी, गिरिडीह के गांडेय में पांच सौ से अधिक कबूतरों की मौत

Share This News

जिले के गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर कबूतरों की मौत हो रही है। कबूतर उड़ते ही मुर्छित होकर जमीन पर गिरकर मर जाती है। अब तक करीब पाचं सौ से ज्यादा कबूतरों की मौत हो चुकी है।

गांडेय प्रखंड माहुरी नव युवक समिति ने गांडेय प्रखंड के पशु चिकित्सक को जानकारी दी। जिसके बाद प्रखंड पशु चिकित्सा प्रभारी सुनील तिवारी जांच करने पहुंचे। उन्होंने मृत कबूतर को जांच के लिए भेजा है। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस बीमारी से कबूतरों को मौत हो रही है।

कबूतरों को मरते देख गांडेय प्रखंड माहुरी नव युवक समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता समेत रुद्र साकेत, आकाश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता और राहुल गुप्ता ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों से अपने घरों के छत पर पानी रखने की अपील की है।

Exit mobile version