Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, देखे पूरी गाइडलाइंस

Share This News

झारखंड में अब स्‍कूल कॉलेज खोल दिये जाएंगे। साथ ही कोरोना गाइडलाइन में छूट दी गई है। आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने यह फैसला लिया। 17 जिलों में क्‍लास वन से उपर की सभी कक्षाएं खुलेंगी। वहीं 7 जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, बोकारो, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा में 9वीं से 12वीं तक की कक्षा खुलेंगी।

ये वैसे जिले हैं, अब भी कोरोना के मामले ज्‍यादा है।
राज्य सरकार ने जिम खोलने की भी इजाजत दे दी है। साथ ही रात 8 बजे तक की व्यवस्था यथावत रखने का फैसला किया है। शादी समारोह में 200 लोगों की उपस्थिति की इजाजत दी गयी है।
स्टेडियम खुलेंगे लेकिन दर्शक दीर्घा दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। सभी कोचिंग संस्थान खुलेंगे। इसके अलावा
जुू, पार्क, जिम ,स्टेडियम, प्ले ग्राउंड, क्लब, सिनेमा हॉल खुलेंगे।

Exit mobile version