Site icon GIRIDIH UPDATES

18 से 44 साल के लोगों के वैक्सिनेशन के लिए शहरी क्षेत्र में 05 और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 केंद्र बनाए गए, देखें पूरी लिस्ट और जानकारी

Share This News
कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर वैक्सिनेशन को लेकर गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में 14 मई से 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को कोरोना का टिका लगाया जाना है। जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह तैयारी कर ली गई है। इसके लिए गिरिडीह शहरी क्षेत्र में 05 और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह जिले में 18 से 44 तक के व्यक्तियों की कुल आबादी 11 लाख 63 हजार 434 है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गिरिडीह जिले को 10 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें को-वैक्सीन की 5000 डोज एवं कोविशील्ड की 5000 डोज मुहैया कराया गया है।
प्रेस कांफ्रेंस में उपायुक्त ने बताया कि 18 से 44 आयुुवर्ग के लोगो को कोविड का टीका लेने हेतु सर्वप्रथम Cowin.gov.in पर जाकर पंजीकरण अनिवार्य रूप से कर स्लॉट बुक करना होगा। तत्पश्चात उन्हें टीका लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम कोविन पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर डालेंगे तत्पश्चात उन्हें एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा। फिर वे अपना डिटेल डालेंगे तत्पश्चात उनका पंजीकरण हो जाएगा। इसके अलावा कोविन पोर्टल पर सेशन साइट्स की बुकिंग भी कर सकते हैं। लाभुक को जहां टीका लेना है वे अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल का बुकिंग कर सकते हैं। पंजीकरण कराने के उपरांत अपना स्लॉट अवश्य बुक करें। उपायुक्त ने बताया कि एक दिन में एक सेशन साइट्स पर केवल 100 व्यक्तियों को ही टीका दिया जा सकेगा। 100 से अधिक व्यक्तियों का पंजीकरण एक सेशन साइट्स के लिए नहीं किया जा सकेगा। अगले दिन पुनः वे अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं।
●शहरी क्षेत्रों में 05 टीकाकरण केंद्रों का संचालन किया गया है
1. उप विकास आयुक्त कार्यालय का परिसर।
2. जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर।
3. श्रम कल्याण, अरघाघाट,
4. विवाह भवन, झण्डा मैदान।
5. श्री राम भवन, बभनटोली।
●ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किए जाने वाले टीकाकरण केंद्रों की सूची
1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बगोदर।
2. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद।
3. आदर्श मध्य विद्यालय, घोस, देवरी।
4. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरनी।
5. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय।
6. उच्च विद्यालय गांवा, बीआरसी।
7. पुराना ब्लॉक तिसरी।
8. सिरसिया प्रखंड परिसर, पंचायत भवन, गिरिडीह।
9. सामुदायिक भवन इसरी, डुमरी।
10. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीरटांड़।
11. रेफरल अस्पताल, राज धनवार।
12. मध्य विद्यालय, जमुआ( बजरंग बली मंदिर के बगल में)
Exit mobile version