Site icon GIRIDIH UPDATES

वसुंधरा राजे गिरिडीह पहुंची, विशिष्ट जनों से किया संवाद

Share This News

गिरिडीह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार शाम गिरिडीह पहुंची। यहां पहुंचने पर बेंगाबाद की सीमा में पार्टी कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। गिरिडीह के झगरी स्थित नारायणी फार्म हाउस में विशिष्ट जनों से सीधा संवाद कर सम्पर्क से समर्थन हासिल किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। वहीं सोरेन परिवार पर जमकर निशाना साधा। नारायणी फार्म हाउस पहुंचने पर मुकेश जालान की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया।

सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंद्धी अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version