गिरिडीह झारखण्ड

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शाखा शक्ति की ओर से आयोजित किया गया कन्या विदाई समारोह

Share This News
मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शाखा शक्ति द्वारा शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी स्थित ब्राह्मण भवन में कन्या विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मारवाड़ी ब्राह्मण महिला की ओर से गरीब बालिकाओं को जरूरत का सामान भेंट कर विदाई दी गई। विदाई के दौरान भेंट दिए गए सामानों में साड़ी, गहने, पंखा, बर्तन सेट, घड़ी, स्त्री, डिस सेट, रसोईघर से संबंधित सामान, व कई जरूरत का सामान शामिल था।
ब्राह्मण संघ के सचिव ने बताया कि हम लोगों के संघ द्वारा हर साल यह कोशिश की जाती है कि गरीब कन्याओं को जरूरत का सामान उपलब्ध करा कर उनकी विदाई की जाए। जिससे गरीब बेटियों की विदाई में गरीबता का महसूस ना हो सकें। साथ ही गरीब घरों के लिए बेटियां बोझ ना बन सकें। मौके पर संघ की ओर से आशा शर्मा, रूपा शर्मा, रेनू शर्मा, माया शर्मा, संगीता शर्मा,आदि महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित थीं।