Site icon GIRIDIH UPDATES

जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार का हुआ तबादला, धूमधाम से दी गई विदाई ।

Share This News
जमुआ:- विकाश यादव
जमुआ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार कर्मकार के स्थानांतरण पर बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया खोरीमहुवा अनुमण्डल पदाअधीकारी धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित विदाई समारोह में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को ट्रॉली बैग, गुलदस्ता सहित अन्य भेंट देकर भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर प्रखण्ड सह अंचलकार्यालय के सभी अधिनस्त पदाधिकारी व कर्मचारियों उपस्थित थे वही मनरेगा बीपीओ हिरो महतो को भी बिदाई दी गई
निस्वार्थ भाव से किया अपना काम विदाई समारोह में जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि प्रखंड में प्रखण्ड में ऐसे अधिकारी कभी कभी ही आते है प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यकाल में प्रखण्ड में कई विकास कार्य हुए। कहा कि बीडीओ ने निस्वार्थ भाव से प्रखण्ड के हरेक वर्ग के लिए काम किया है अपने पाँच साल के कार्यकाल में प्रखण्ड वासियों को एक भी शिकायत का मौका नही मिला। उन्होने अपने अधिनस्त कर्मी व पंचायत के जनप्रतिनिधि को विकास कार्य मे हर संभव मदद की। गरीब व मजदूरों को रोजगार देने का काम किए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की याद ब्लॉक ही नही पुरे प्रखंड को हमेशा आएगा
इन्होने दी विदाई
विदाई समारोह में अंचल अधिकारी द्वारिका बेठा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश दुबे, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास,जमुआ पुलिस अंचलनिरिक्षक नवीन कुमार सिंह ,हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडे ,पत्रकार प्रवीन कुमार राय ,मो० इकबाल ,सुनील कुमार बर्मा ,चन्दन कुमार ,बद्री कुमार यादव भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, समाजसेवी सह भाजपा नेता साहेब महतो ,कैलास साहु ,राजेन्द्र राय , पंचायत सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश हाजरा, जनसेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनील गोस्वामी , रोजगार सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद बर्मा, मुखिया संघ के महेन्द्र कुमार , सहित कई पदाधिकारी ने माल्यार्पण किए। विदाई कार्यक्रम में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, एसबीएम ,पीएमवाई के प्रखंड समन्वयक कई कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Exit mobile version