Site icon GIRIDIH UPDATES

विजय इंस्टीट्यूट की ओर से लगाया गया ब्लड डोनेशन कैंप, कुल 25 यूनिट ब्लड का किया गया संग्रह

Share This News
गिरिडीह: विजय इंस्टीट्यूट के तरफ से इंस्टीट्यूट के प्रांगण में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंप में कुल 25 यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री बीबी ज़ख्मोला के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोहित श्रीवास्तव थे।
इस ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में रोहित श्रीवास्तव, हिमांशु शेखर, अमित तूरी, जैसमिन कुमारी, शुभम शर्मा, अंकुर शर्मा, प्रिंस सिंह ने पहली बार रक्तदान किया। विजय इंस्टीट्यूट के सचिव राजेंद्र त्रिपाठी, इंस्टीट्यूट के ट्रस्टी बोर्ड के सचिव प्रदीप जैन, अशोक जैन, तारक नाथ देव, विकास सिन्हा, राजेश जालान, नितेश नंदन, विजय साहू, तुतुल दा, प्रभात कुमार, राजीव सिन्हा, पीयूष मुसद्दी, रमेश यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद, मुरारी प्रसाद, रेड क्रॉस के चेयरमैन मदन लाल विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।
Exit mobile version