Site icon GIRIDIH UPDATES

छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची गिरिडीह के विश्वनाथ नर्सिंग होम, जाने क्या है मामला

Share This News

दहेज प्रताड़ना के मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस गिरिडीह के बरमसिया स्तिथ विश्वनाथ नर्सिंग होम के संचालक सज्जन कुमार डोकानिया के घर पहुंची है। रविवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे छत्तीसगढ़ पुलिस नगर थाना पुलिस के साथ डॉ डोकानिया के बरमसिया स्थित घर आयी। छत्तीसगढ़ पुलिस डॉ डोकानिया के घर पहुंचने के बाद सीधे अंदर चली गयी। देर शाम तक पुलिस डॉ डोकानिया के घर के अंदर ही थी।

छत्तीसगढ़ पुलिस की अगुवाई एक महिला अधिकारी कर रही थी। छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ एक युवती भी थी। बताया जाता है कि उनकी बहू ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई महिला थाना में डॉ सज्जन कुमार डोकानिया, डॉ नीरज डोकानिया एवं उषा डोकानिया के विरूद्ध दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

Exit mobile version